गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए डाइट में करें ये बदलाव, जानें किन चीजों से करें परहेज

अर्थराइटिस जिसे आमतौर पर गठिया के नाम से जाना जाता है, एक ऐसी बीमारी है जो आपके शरीर में जोड़ों को प्रभावित करती है। इस स्थिति में जोड़ों में असहनीय दर्द, सूजन और अकड़न होने लगती है, जिससे दैनिक जीवन का काम करना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि यह समस्या मुख्य रूप से बढ़ती उम्र के साथ जुड़ी हुई है, लेकिन आज की खराब जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं।

गठिया के दर्द को कम करने और इसके लक्षणों को नियंत्रित करने में सही खान-पान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुछ विशेष खाद्य पदार्थ दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जबकि कुछ अन्य चीजें स्थिति को और खराब कर सकती हैं। आइए इस लेख में हम उन खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं, जिन्हें गठिया के मरीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए, साथ ही ये भी जानेंगे कि गठिया के मरीजों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

डाइट में शामिल करें ये चीजें
गठिया के दर्द को कम करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ डाइट में शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, और केल कैल्शियम, विटामिन K, और मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाती हैं। बेरीज (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी) और अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करते हैं। फैटी फिश जैसे सैल्मन और सार्डिन में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो जोड़ों की सूजन को कम करता है। इसके अलावा, हल्दी, अदरक, और लहसुन जैसे मसाले दर्द और सूजन से राहत दिलाते हैं। जैतून का तेल भी जोड़ों के लिए लाभकारी है।

इन चीजों से करें परहेज
गठिया के मरीजों को कुछ खाद्य पदार्थों से सख्त परहेज करना चाहिए, क्योंकि ये लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट में सैचुरेटेड फैट गठिया के लक्षण को बढ़ा सकते हैं। चीनी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे सोडा, कैंडी, और आइसक्रीम साइटोकाइन प्रोटीन का उत्पादन बढ़ाते हैं, जो गठिया को बदतर बना सकता है। रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जैसे सफेद ब्रेड, मैदा, और बेकरी उत्पाद भी सूजन को ट्रिगर करते हैं। अधिक नमक का सेवन जोड़ों में सूजन और दर्द को बढ़ा सकता है। इसके अलावा आलू का सेवन भी सीमित मात्रा में करें, आलू में मौजूद सोलनिन केमिकल गठिया के दर्द को बढ़ा सकता है

Related Articles

Back to top button