राष्ट्रपति मैक्रों को उनकी पत्नी ने मारा थप्पड़? वायरल हुए वीडियो पर मचा बवाल; जानें क्या है सच्चाई

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इन दिनों दक्षिण-पूर्व एशिया के दौरे पर हैं। हाल ही में जब वे वियतनाम पहुंचे, तो एक वीडियो वायरल हो गया जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इस वीडियो में उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों उन्हें विमान से उतरते समय चेहरे पर धक्का देती हुई नजर आ रही हैं। इस घटना ने लोगों के बीच कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं– क्या यह थप्पड़ था? क्या दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था? या फिर यह बस एक मजाक था?
वायरल वीडियो में क्या?
यह वीडियो रविवार शाम का है, जब राष्ट्रपति मैक्रों वियतनाम के हनोई शहर पहुंचे। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान का दरवाजा खुलते ही एक यूनिफॉर्म में अधिकारी दरवाजा खोलता है। तभी एक महिला के हाथ (लाल जैकेट में) अचानक सामने आते हैं और राष्ट्रपति मैक्रों के चेहरे को दोनों हाथों से हल्का धक्का देते हैं – एक हाथ उनके मुंह और नाक पर होता है, दूसरा उनके जबड़े पर। इस अप्रत्याशित हरकत से मैक्रों थोड़े चौंक जाते हैं और पीछे हटते हैं, लेकिन फिर जल्दी से मुस्कुरा कर कैमरे की ओर हाथ हिलाते हैं। इसके बाद दोनों पति-पत्नी सीढ़ियों से नीचे आते हैं, हालांकि ब्रिजिट इमैनुएल मैक्रों की तरफ से आगे बढ़ाए गए हाथ को पकड़ने से इनकार करती देखी जा सकती हैं।