T20 World Cup: आज इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा कडा मुक़ाबला , विराट कोहली नज़र आए यहा

यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के कई क्रिकेटर अपनी पत्नी और बच्चों संग मस्ती के मूड में दिखे और हैलोवीन पार्टी का जश्न मनाया।

हैलोवीन ईसाईयों का एक प्रमुख त्यौहार होता है, जो कि हर साल अक्टूबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मरे हुए लोगों की आत्माएं उठती हैं और धरती पर प्रकट होकर जीवित आत्माओं के लिए परेशानी पैदा करती हैं। इसलिए इस दिन लोग बुरी आत्माओं से डर भगाने के लिए राक्षस जैसे या अजीब तरीके के कपड़े पहनते हैं।

अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका और सभी क्रिकेटरों के साथ इस पार्टी की कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इन तस्वीरों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, रितिका सजदेह और अन्य क्रिकेटरों के बच्चे नजर आ रहे हैं। लोगों ने जैसे ही रोहित शर्मा की पत्नी रिजिका और अनुष्का को एक ही तस्वीर में देखा, वैसे ही इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे।

Related Articles

Back to top button