दिवाली मे पूजा करते समय ध्यान रखे ये बात , धन-धान्य की होगी वृद्धि

दिवाली या दीपावली का पर्व 4 नवंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाते हैं।
इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजन का विधान है। दिवाली पूजन नें पानी में पाए जाने वाली कुछ चीजों का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में जल का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी और मां लक्ष्मी भी समुद्र से ही प्रकट हुई थीं। इसलिए दिवाली की रात पानी में पाए जाने वाली इन 6 चीजों का विशेष महत्व है। आप भी जान लें-
दिवाली पूजन में गोमती च्रक का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। गोमती नदी में शीप जैसी एक सफेद चीज मिलती है, जिस पर च्रक बना होता है उसे गोमती चक्र कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस चक्र पर भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र होता है, जो सभी नकारात्मकता का नाश करता है। लक्ष्मी पूजन के बाद गोमती चक्र को तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से बरकत होती है। ध्यान रहे कि पूजन में 11 गोमती चक्र रखने चाहिए।