प्रियंका चोपड़ा ने परिवार के साथ शेयर कीं तस्वीरें, बेटी मालती ने कीं क्यूट हरकतें

बॉलीवुड से हॉलीवुड का तक का सफर तय करने वाली बेहतरीन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी भी नजर आई हैं। उनकी बेटी ‘मालती मारी’ ने कुछ क्यूट हरकतें की हैं। यूजर्स को ये तस्वीरें बहुत पसंद आई हैं। ये तस्वीरों वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में नजर आई प्रियंका की बेटी
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है ‘मई’। इसका मतलब है कि उन्होंने तस्वीरों के जरिए मई महीने की झलका दिखाई है। एक तस्वीर में प्रियंका की बेटी मालती खुद का मेकअप करती हुई नजर आ रही है। एक दूसरी तस्वीर में उनकी बेटी बच्चों के साथ खेल रही है। एक तस्वीर में मालती का चेहरा दिखा है। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बैठे हैं। उनकी बेटी उनकी गोद में है। एक दूसरी तस्वीर में प्रियंका-निक कहीं जा रहे हैं। उनकी बेटी भी उनके साथ चल रही है।

यूजर पसंद कर रहे तस्वीरें
प्रियंका के फैंस को उनकी और उनके परिवार की तस्वीरें पसंद आई हैं। वह इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘बेटी निक की कॉपी है।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘मालती और उसके नर्सरी के दोस्त बहुत खास हैं।’ एक यूजर ने लिखा है ‘मालती कोने में रोते हुए पुराने दिनों को याद कर रही है।’ एक और यूजर ने लिखा ‘मैं मालती की बहुत बड़ी फैन हूं।’ एक यूजर ने लिखा है ‘बहुत खूबसूरत परिवार’।

Related Articles

Back to top button