उत्तराखंड : 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजाराेहण, देश के शहीदों को किया नमन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजाराेहण किया। बुधवार को खटीमा में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करने के बाद उन्होंने देश के शहीदों को नमन किया।
कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि उत्तराखंड से भारी संख्या में युवा देश की सेवा में जुटे हुए हैं। धामी ने कहा कि देश प्रगति के पथ पर लगातार बढ़ रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने के बाद सीएम ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत गणतंत्र बनकर उभरा है।
एडीजी अभिनव कुमार को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पांच अन्य अधिकारियों को पुलिस पदक से नवाजा जायेगा। अभिनव कुमार अभी पुलिस मुख्यालय में एडीजी प्रशासन हैं। इसके अलावा धन सिंह तोमर पुलिस उपाधीक्षक जनपद चमोली, नंदन सिंह बिष्ट पुलिस उपाधीक्षक (एम) पुलिस मुख्यालय, गणेश लाल पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी गढ़वाल,महेश चन्द्र चन्दोला निरीक्षक (एम) और रमेश चन्द्र भट्ट उप निरीक्षक विशेष श्रेणी चम्पावत हैं।