अष्टमी के दिन महागौरी को लगाएं नारियल से बने इन पकवानों का भोग, मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद

चैत्र नवरात्रि के नौ दिन लोग माता रानी की सच्चे मन से पूजा करते हैं। इन नौ दिनों में माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी को पूजा जाता है। मां महागौरी भोलेनाथ की अर्धांगिनी और भगवान श्री गणेश की माता हैं। इसलिए ऐसी मान्यता है कि महागौरी की पूजा गृहस्थ जीवन को खुशहाल बनाती है। माता महागौरी को मां पार्वती, मंगला गौरी, उमा आदि नामों से भी जाना जाता है।

माता रानी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय लोग उनके प्रिय रंग के कपड़ पहनते हैं। इसके साथ ही पूजा के दौरान माता का प्रिय भोग लगाया जाता है। मां दुर्गा के इस स्वरूप को नारियल और नारियल से बने पकवानों का भोग लगाने की प्रथा है। ऐसे में आप भी माता महागौरी को नारियल से बनें कुछ ऐसे पकवानों का भोग लगा सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

नारियल और सूजी के लड्डू

इसे बनाते वक्त ये ध्यान रखें कि सूजी के लड्डू फलाहारी नहीं होते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इसका भोग भी माता रानी को लगा सकती हैं।

नारियल की बर्फी

खोये के साथ नारियल मिलाकर आप नारियल की बर्फी बना सकती हैं। इसे आप बनाकर फ्रिज में रख सकती हैं। ये लंबे समय तक खराब नहीं होती। इसे बनाने के बाद इसपर सूखे मेवे जरूर लगाएं।

नारियल की खीर

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे खीर खाना पसंद न हो। ऐसे में आप अष्टमी के दिन महागौरी को नारियल की खीर का भोग लगा सकती हैं। इसे आप प्रसाद के रूप में बांट भी सकती हैं।

नारियल और गुड़ के लड्डू

नारियल और गुड़ के लड्डू खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। गुड़ शरीर को काफी लाभ पहुंचाता है, ऐसे में आप घर पर ही ये लड्डू बनाकर उसे स्टोर करके रख सकती हैं। ये फलाहारी ही होते हैं।

Related Articles

Back to top button