पैसे बचाने हैं तो घर पर तैयार करें चीज, बनाने के लिए चाहिए होंगी सिर्फ 2 चीजें

आजकल के युवाओं में चीज को लेकर काफी क्रेज है। बाजार में मिलने वाले पिज्जा से लेकर घर पर पर बनने वाले पराठे तक में लोग चीज का इस्तेमाल करके उसका स्वाद बढ़ा लेते हैं। दूध से बनने वाला ये चीज खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसके इस्तेमाल से कई पकवान बनते हैं, जो बड़ों से लेकर बच्चों तक को काफी पसंद आते हैं।
बाजार में मिलने वाला चीज काफी महंगा आता है, इसलिए लोग इसे ज्यादा नहीं खरीद पाते। इसमें कई प्रकार के केमिकल्स भी मिले होते हैं, जो स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इसी के चलते आज हम आपको यहां घर पर ही चीज बनाने का आसान तरीका बताएंगे, ताकि आप कम पैसे में ज्यादा और फ्रेश चीज तैयार कर सकें।
घर पर चीज बनाने का सामान
- दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)
- सिरका या नींबू
चीज बनाने की विधि
घर पर चीज बनाना चाहते हैं तो पहले ये ध्यान दे लें कि इसे बनाने के लिए जो दूध खरीदें वो फुल क्रीम हों। यदि दूध फुल क्रीम नहीं होगा तो चीज ज्यादा अच्छा नहीं बनेगा। अब दूध लेने के बाद उसे मध्यम आंच पर गर्म करें। एक गहरे बर्तन में दूध को मध्यम आंच पर गरम करें।
जब दूध में उबाल आने लगे तो गैस को एक दम धीमा कर दें। धीमी गैस पर अब धीरे-धीरे सिरका या नींबू का रस डालते जाएं और चम्मच से दूध चलाते रहें। सिरका या नींबू डालते समय आपको दूध को को लगातार चलाना है।
इसके इस्तेमाल से कुछ ही देर में दूध फटने लगेगा, जिसके बाद छेना और पानी अलग हो जाएगा। इसे एक मलमल के कपड़े में बांधकर निचोड़ लें।
जब इसका पानी सही से सूख जाए तो एक बाउल में गर्म पानी लें और इसमें 1 चम्मच नमक डालें। इसके बाद 2-3 मिनट के लिए इसे गर्म पानी में रखें। फिर इसे पानी से निकालकर गूंथ लें। गूंथने के बाद दोबारा एक गोला बनाकर इसे पानी में डालें।