युवक की माैत के बाद प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा तो किया पथराव; सड़क हादसे में तीन की गई जान

आगरा: आगरा में सड़क हादसे में घायल युवक की माैत के बाद सूरसदन तिराहे पर लोगों ने हंगामा किया। जाम लगाने का प्रयास किया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। माैके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।

करकुंज मार्ग पर एक जून को सड़क हादसा हुआ था। इसमें युवक साजन घायल हो गया था। एसएन मेडिकल काॅलेज में इलाज के दाैरान युवक की माैत हो गई। इससे परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने एमजी रोड पर सूरसदन तिराहे पर जाम लगाने का प्रयास किया।

एक जून को सफेद रंग की एक कार सेक्टर 11 स्थित पानी की टंकी की तरफ से करकुंज की तरफ जा रही थी। वहीं बाइक और ऑटो करकुंज की ओर से पानी की टंकी तरफ जा रहे थे। कार ने पहले बाइक को चपेट में लिया। उस पर तीन लोग सवार थे। इसके बाद ऑटो को भी टक्कर लगी। हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो और बाइक कई मीटर दूर जा गिरे। इससे चीखपुकार मच गई।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाइक सवार युवकों और ऑटो चालक को अस्पताल पहुंचा गया। एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनकी पहचान गिहारा बस्ती, हरीपर्वत निवासी आशुतोष (21) और ऋतिक के रूप में हुई। वहीं गिहारा बस्ती के ही साजन और आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 12 निवासी साैरभ गंभीर घायल हो गए थे। उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दाैरान साजन ने भी दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button