रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेनी लोग कर रहे नजदीकी देशों में पलायन, पोलैंड में पहुंच रहे सबसे अधिक शरणार्थी

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से यूक्रेनी लोग नजदीकी देशों में पलायन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पोलैंड में सबसे अधिक शरणार्थी पहुंच रहे हैं। यूनाइटेड नेशंस की एक रिपोर्ट बताती है कि 24 फरवरी से युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 25 लाख से यूक्रेनी लोग पड़ोसी देशों में पहुंचे हैं।

इसमें से सबसे अधिक 10 लाख लोग पोलैंड में शरण लेने पहुंचे हैं। पोलैंड के दो सबसे बड़े शहर के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वे अब यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से भाग रहे शरणार्थियों को जगह देने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पोलैंड की राजधानी वारसॉ और दूसरे सबसे बड़े शहर क्राक्रो के मेयर ने कहा है कि हम यूक्रेन से आने वाले लोगों की भारी संख्या को समयोजित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट मुताबिक उन्होंने यूरोपीय यूनियन और यूनाइटेड नेशंस से हस्तक्षेप करने की अपील की है। UNHCR के प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने कहा है कि यूक्रेन का पलायन दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि यूक्रेन से 40 लाख से अधिक लोग दूसरे देशों में शरण लेने के लिए पहुंच सकते हैं।

7।8 लाख की आबादी वाले क्राको शहर के मेयर जेसेक मजक्रोव्स्की ने कहा है कि हम यूक्रेनी शरणार्थियों को शहर के बाहर भेजना शुरू कर चुके हैं क्योंकि शहर अब और लोगों को नहीं संभाल सकता। पिछले करीब 18 दिनों में हमने एक लाख से अधिक शरणार्थियों को जगह दी है। वाशिंगटन पोस्ट से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि हम युद्ध के पहले दिन से यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय सरकार के तौर पर हम अपने नागरिकों के लिए जिम्मेदार हैं। अधिक शरणार्थियों का आना शहर के कामकाज में बाधा डाल सकता है।

17 लाख की आबादी वाले राजधानी वारसॉ के मेयर रफाल त्रजास्कोव्स्की ने कहा है कि हमारा शहर यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए मुख्य सेंटर बना हुआ है। अब तक तीन लाख से अधिक यूक्रेनी वारसॉ पहुंचे हैं। हर दिन मुश्किल बढ़ती जा रही है। उन्होंने यूनाइटेड नेशंस और यूरोपियन यूनियन से संकट से जूझ रहे पोलिश शहरों में हस्तक्षेप करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button