‘पूरी दुनिया प्रगति कर रही है, वहीं पड़ोसी देश…’, पाकिस्तान के CAA पर की गई टिप्पणियों पर भड़कीं कंबोज

भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई। साथ ही इसे गलत रिकॉर्ड बताया और कहा कि जहां पूरी दुनिया प्रगति कर रही है, वहीं पाकिस्तान एक मुद्दे पर ही फंस गया है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज उस समय भड़क गईं जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस्लामाबाद के उच्चायुक्त ने अयोध्या में राम मंदिर और नागरिकता संशोधन अधिनियम का हवाला दिया।

इस प्रस्ताव को स्वीकारा
गौरतलब है, 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को पाकिस्तान ने ‘इस्लामोफोबिया से निपटने के उपाय’ प्रस्ताव को पेश किया था, जिसके पक्ष में 115 देशों ने मतदान किया था। जबकि भारत, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूक्रेन और ब्रिटेन सहित 44 देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। 115 वोट पक्ष में पड़ने के बाद प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया था।

यह गलत रिकॉर्ड
इसी दौरान पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने अयोध्या में राम मंदिर और सीएए को लेकर कुछ टिप्पणियां की थी, जिसका संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा, ‘एक प्रतिनिधिमंडल और उसके द्वारा की गई टिप्पणियों के संबंध में सिर्फ यह ही कहा जा सकता है कि यह गलत रिकॉर्ड है। जहां पूरी दुनिया प्रगति कर रही है, वहीं पाकिस्तान एक मुद्दे पर ही फंस गया है।’

Related Articles

Back to top button