ताड़गोला किसी वरदान से कम नहीं ,गर्मियों में है रामबाड़ इलाज़…

गर्मी के मौसम में कई ऐसे फल मिलते हैं, जो इस मौसम में होने वाले रोगों से आपको बचाकर शरीर को अदंर से ठंडा रखते हैं। ऐसे ही हाइड्रेटिंग फलों में से एक है ताड़गोला जिसे आइस एप्पल के नाम से भी जाना जाता है।

ठंडी तासीर वाला यह फल पानी से भरपूर होता है और यह दिखने में काफी हद तक लीची की तरह लगता है और इसका स्वाद नारियल के समान होता है। ताड़गोला सबसे ज्यादा भारत के तटीय क्षेत्रों जैसे- महाराष्ट्र के कोंकण गोवा और दक्षिण भारत के राज्यों में गर्मी के दिनों में अधिक मिलता है। हो सकता है आपने इसका नाम पहली बार सुना हो, लेकिन ताड़गोला गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ताड़गोला का सेवन करने से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखे

गर्मी के दिनों में अक्सर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए ताड़गोला का सेवन लाभकारी हो सकता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसको खाने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है।

ताड़गोला में विटामिन बी12 अधिक होता है, जो एसिडिटी में फायदेमंद होता है। विटामिन बी12 से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। पेट से संबंधित समस्याएं जैसे गैस, जलन, पेद दर्द से राहत मिलता है।

Related Articles

Back to top button