नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को लगाएं केले से बने इन पकवानों का भोग

चैत्र नवरात्रि में लोग सच्चे मन से मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा करते हैं। अपने घरों में माता रानी की स्थापना करने के बाद लोग व्रत-उपवास करते हैं, और मां को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, जो भी व्यक्ति सच्चे मन से माता रानी से सभी स्वरूपों की पूजा करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। इस वजह से हर कोई दिन के हिसाब से ही माता रानी को पूजता है।

बात करें नवरात्रि के पांचवें दिन की तो नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। अगर आप माता रानी के स्वरूप के हिसाब से उनके प्रिय रंग पहनेंगे और उनकी पसंदीदा चीज का भोग लगाएंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। मां स्कंदमाता को केले से बने पकवानों का भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले से बनें पकवानों का भोग लगा सकते हैं।

केले की खीर

केले की खीर बनाना काफी आसान है। इसे बनाकर आप माता रानी को इसका भोग लगा सकते हैं। ये फलाहारी होती है। ऐसे में आप माता रानी को इसका भोग लगाने के बाद खुद भी इसका सेवन कर सकते हैं।

बनाना शेक

बनाना शेक बनाना काफी सरल होता है। आप गर्मी के मौसम में ठंडे-ठंडे बनाना शेक को बनाकर मां स्कंदमाता को इसका भोग लगा सकते हैं। अगर व्रत में आप भी इसका सेवन करेंगे तो आपका पेट पूरे दिन भरा रहेगा और एनर्जी बनी रहेगी।

केले का हलवा

केले का हलवा बनाने के लिए आपको रवा यानी की सूजी की भी जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप इसका भोग माता रानी को लगा सकते हैं, लेकिन व्रत में इसका सेवन नहीं करते। आप चाहें तो केले का हलवे का भोग लगाकर उसे प्रसाद में बंटवा सकते हैं।

कच्चे केले की बर्फी

ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे आप बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं, और फिर पूजा के वक्त माता रानी को इसका भोग भी लगा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button