रेड लिपस्टिक लगाए नज़र आई काजोल , तस्वीर देख फैस हुए घायल

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री काजोल मॉस्को वेकेशन पर हैं। रशिया के इस सुन्दर देश से उन्होंने अपनी नवीनतम तस्वीर साझा की है। उनकी यह फोटो दो मायनों में प्रशंसकों का दिल जीत रही है। पहला, अभिनेत्री का ग्लोइंग चेहरा, दूसरा, अभिनेत्री के पीछे मॉस्को की बेहतरीन इमारतें, जो किसी एनिमेटेड डिज्नीलैंड से कम नहीं लग रही है। इन्हें साझा करते हुए काजोल ने भी कुछ ऐसे ही प्रतिक्रिया दी है।
इसके साथ ही काजोल ने लिखा- ‘नहीं, ये सेट नहीं है, ये नैचुरल है।’ रंग-बिरंगे गुंबदनुमा इमारतों के आगे काजोल की ये फोटोज लाजवाब है। अभिनेत्री की भी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।
रेड लिपस्टिक, खुले बाल एवं टर्टल नेक ऑफ व्हाइट स्वेटशर्ट में काजोल के चेहरे पर गजब की रौनक दिखाई दी। सेलेब्स एवं प्रशंसकों ने उनकी इस सेल्फी पर लाखों लाइक्स किए तथा ढेरों प्रतिक्रिया दी हैं। इससे पूर्व भी काजोल ने रशिया के एक कैफे से अपनी तस्वीर शेयर की थी।