गर्मियों के मौसम में लड़कियों को पसंद आते हैं ऐसे फ्लोरल अनारकली सूट
![](https://www.24x7indianews.com/wp-content/uploads/2024/05/Capture-403.png)
जब भी बात आती है पारंपरिक परिधान की तो जहन में सबसे पहले साड़ी का ही ख्याल आता है। शादी-विवाह से लेकर दफ्तर तक में भी महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। पर, परेशानी उन महिलाओं के सामने आती है, जिन्हें साड़ी पहनना नहीं आता। ऐसे में वो साड़ी के अलावा सूट पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी सूट खरीदने का सोच रही हैं तो गर्मी के मौसम में फ्लोरल प्रिंट का अनारकली सूट सबसे खूबसूरत दिखता है।
आपको ऑनलाइन से लेकर बाजार तक में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अनारकली सूट मिल जाएंगे। फ्लोरल प्रिंट वाले सूट देखने में भी काफी प्यारे लगते हैं। अनारकली सूट न सिर्फ देखने में काफी रॉयल लगता है बल्कि साथ में ये काफी आरामदायक होता है। अगर आप ऐसा सूट लेना चाहती हैं तो पहले कुछ अभिनेत्रियों के लुक पर नजर डाल सकती हैं। तो चलिए आपको इन अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाते हैं।
सारा अली खान
अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतने वाली सारा अली खान का हर लुक बेहद कमाल का होता है। इस खूबसूरत से शिफॉन अनारकली में भी सारा बेहद प्यारी दिख रही हैं। खुले स्ट्रेट बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
वाणी कपूर
अगर आपको अनारकली सूट में भी ग्लैमरस लुक चाहिए तो इसके लिए आप वाणी कपूर से इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। डीपनेक के साथ वाणी का ये लुक काफी प्यारा दिख रहा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स भी कैरी किए हैं।
पूजा हेगड़े
पेस्टल रंग के इस फ्लोरल अनारकली सूट में पूजा बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने पर्ल और गोल्ड ज्वेलरी कैरी की है। न्यूड मेकअप में उनका अंदाज और भी ज्यादा प्यारा दिख रहा है।
मृणाल ठाकुर
फुल स्लीव वाला मृणाल का ये अनारकली सूट देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ उन्होंने कानों में ईयररिंग्स कैरी करके हल्का मेकअप कैरी किया है। बालों में हल्के कर्ल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
नोरा फतेही
नोरा फतेही का ये अनारकली सूट देखने में काफी खूबसूरत दिख रहा है। इसे कैरी करते वक्त ध्यान रखें कि आप कानों में हल्के टॉप्स कैरी कर सकती हैं। बालों में हल्का कर्ल आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। नोरा के इस सूट पर काफी खूबसूरत सा बॉर्डर लगा है।