पिता का बड़ा आरोप- किसी ने साजिश के तहत कराई मेरे बेटों की हत्या, पुलिस जावेद से पूछे नाम

बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में नामजद आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस बीच मृतक बच्चों के पिता विनोद ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनके दो बच्चों की हत्या किसी ने साजिश के तहत कराई है। जावेद ने ऐसा हत्याकांड क्यों किया। यह राज खुलना जरूरी है। अगर एनकांउट कर दिया जाएगा तो राज ही नहीं खुलेगा।

विनोद कुमार ने यह बयान तब दिया, जब उन्हें पता लगा कि जावेद ने बरेली में आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने कहा कि कितने लोग साजिश में हैं, जो उनके पूरे परिवार का सफाया चाहते थे। अब इस तरह से जांच की जाए कि सब पता चल जाए। साथ ही पीएम मोदी से यही मांग है कि हमारे पूरे परिवार को सुरक्षा दी जाए। मेरे तीन बच्चे थे, दो तो मार दिए गए अब अगर तीसरे की हत्या हो गई तो क्या बचेगा।

विनोद ने कहा कि वह नहीं जानते कि बच्चे क्यों मारे गए। घटना के वक्त पत्नी घर पर थी, वो तो उसे भी मारने के लिए दौड़े थे। विनोद के अनुसार जावेद और साजिद से उतने जुड़े थे, बच्चों के बाल काटता था, जावेद उनसे भइया बोलता था। संबंध अच्छे तो ये कांड क्यों किया? यही सवाल है। सोचता हूं तो लगता है कि इसके पीछे पूरी साजिश है। कोई व्यक्ति है जो इससे जुड़ा हुआ है। हो सकता है कि हत्याओं के लिए पैसे दिए गए हों। इस बारे में हमें किसी पर संदेह नहीं है लेकिन अगर पूछताछ कायदे से की जाए इसके बारे में तो जावेद ही बताएगा, जो पकड़ा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button