यूरोपीय संघ ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर दी सहमति, 200 जहाजों का शेडो बेड़ा निशाना

ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ (ईयू) ने मंगलवार को रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इसका मकसद रूस के 200 जहाजों के उस बेड़े को निशाना बनाना है, जो पश्चिम की ओर से लगाए प्रतिबंधों से बचकर अवैध रूप से तेल और गैस का परिवहन कर रहा है। यह प्रतिबंध यूक्रेन युद्ध को लेकर लगाए गए थे।

ईयू ने कुल 189 जहाजों को निशाना बनाया और कई रूसी अधिकारियों व कंपनियों पर संपत्ति जब्त करने और यात्रा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। इन सभी उपायों का ब्रसेल्स में ईयू के विदेश मंत्रियों ने समर्थन किया। ईयू 27 देशों का समूह है।

ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्ला ने कहा, (रूस के) राष्ट्रपति पुतिन शांति की बात का दिखावा कर रहे हैं, इसलिए नए प्रतिबंध तैयार किए जा रहे हैं। रूस और उसके मददगारों को इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। रूस अपने इन जहाजों का उपयोग केवल तेल और गैस नहीं, बल्कि यूक्रेन से लूटे गए अनाज को ढोने में भी करता है। अब तक ईयू कुल करीब 350 ऐसे जहाजों को निशाना बना चुका है।

Related Articles

Back to top button