शनाया कपूर ने दिखाया हॉट लुक, तेजी से वायरल हो रही तस्वीर

बॉलीवुड के जिन स्टारकिड्स के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है उनमें संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर हैं। अपने स्टाइल और फैशन से शनाया फैन्स और फॉलोवर्स का दिल जीतती आई हैं।

फिल्मों में डेब्यू से पहले ही वह कई बड़े ब्रांड्स को एंडोर्स करती हैं। अब शनाया ने ग्रीन कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उनके बाल खुले हैं और मेकअप को लाइट रखा है। हाई हील्स में शनाया बिल्डिंग की बालकनी में खड़ी होकर पोज दे रही हैं।

शनाया की इन तस्वीरों के साथ ग्रीन कलर का हार्ट कैप्शन में दिया। फोटोज पर उनके दोस्तों और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट किया है। शनाया के पोस्ट पर अनन्या पांडे और खुशी कपूर ने लाइक किया जबकि सुहाना खान ने लिखा- Hotttt.

एक यूजर ने लिखा-गॉर्जियस दिख रही हैं। एक यूजर ने उनकी पहली फिल्म के शुभकामनाएं दी हैं। एक ने कहा, बी-टाउन की सबसे हॉटेस्ट गर्ल। एक अन्य ने लिखा- ब्यूटी कपूर।

हाल ही में शनाया करण जौहर की पार्टी में पहुंची थीं। करण ने अपूर्व मेहता के 50वें जन्मदिन पर बर्थडे पार्टी दी थी। शनाया पार्टी में व्हाइट लुक में पहुंची थीं।

Related Articles

Back to top button