’30 लाख सैनिकों के पीछे 150 करोड़ हिंदुस्तानी…’, BJP ने ऑपरेशन सिंदूर पर जारी किया नया गाना

नई दिल्ली:  दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आज हर देशवासी गर्व कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सैनिकों के लिए सम्मान का भाव दिखाने के लिए एक नया गाना जारी किया है। इसे पार्टी के सांसद और प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी ने गाया है। गाने के बोल हैं- ’30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी, नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना है पानी’!

भाजपा ने वीडियो जारी करते हुए अपने एक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ’30 लाख सैनिक के पीछे 150 करोड़ हिंदुस्तानी, नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना है पानी! निशानी देख लो, ये निशानी… कहानी हो गई है, शुरू कहानी! ऑपरेशन सिंदूर जारी है।’

कहां से शुरू हुआ भारत-पाक के बीच ताजा संघर्ष
आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला किया था। इस हमले में 26 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। उनकी जान लेने से पहले उनके धर्म की पहचान की गई थी। मृतकों में अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान व पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें आतंकी मसूद अजहर के जैश-ए-मोहम्मद और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के जमात-उद-दावा के ठिकाने भी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button