सलमान-अक्षय जैसे कलाकारों के साथ किया काम, फिल्मों से ज्यादा इसलिए चर्चा में रहीं सोनाक्षी

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मों के लिहाज से करियर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी ज्यादातर फिल्में कामयाब रही हैं। अपनी शादी को लेकर सोनाक्षी काफी चर्चा में रही हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में कुछ खास बातें।
कामयाब रही पहली फिल्म
बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1887 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ। वह दिग्गज अभिनेता शश्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की बेटी हैं। उनके पिता अभिनेता होने के साथ नेता भी हैं। सोनाक्षी ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की। शुरूआत में सोनाक्षी ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर काम किया। उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म ‘मेरा दिल लेके देखो’ में कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया।
कामयाब रही पहली फिल्म
कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का काम करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड की तरफ रुख किया। सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ (2010) से की। उनकी पहली फिल्म कामयाब रही। उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। यही नहीं उनकी फिल्म ने खूब कमाई भी की। फिल्म का बजट 41 करोड़ रुपये था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 221.14 करोड़ की कमाई की।