लंदन के पोस्ट ऑफिस में भारतीय मूल के व्यक्ति पर डकैती का आरोप, नकली बंदूक से दिया वारदात को अंजाम

लंदन पोस्ट ऑफिस में भारतीय मूल के व्यक्ति पर डकैती का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उसने नकली बंदूक की मदद से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

नकली बंदूक की मदद से डकैती को दिया अंजाम
इस बारे में स्कॉटलैंड यार्ड ने बताया कि पश्चिम लंदन के हाउंस्लो के एक डाकघर में राजविंदर नाम के भारतीय मूल के व्यक्ति ने नकली बंदूक दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया और उसके बाद डकैती को अंजाम दिया। इसके बाद एक अप्रैल को उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि उसके फ्लाइंग स्क्वॉड के अधिकारियों ने जासूसों की मदद से संदिग्ध की पहचान की।

एक अप्रैल को हुई वारदात
एक अप्रैल की शाम लगभग छह बजे राजविंदर हाउंस्लो के ब्रेबजोन रोड स्थित डाकघर में दाखिल हुआ। पुलिस ने ने बताया कि उसने डकैती से पहले स्टाफ के दो सदस्यों को बंदूक दिखाकर धमकाया। डकैती के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और जासूसों ने काफी छानबीन के बाद संदिग्ध की पहचान की। इसके बाद पुलिस द्वारा राजविंदर की गिरफ्तारी के लिए प्लान तैयार किया गया।

घर से किया गया गिरफ्तार
चार अप्रैल को उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया है कि राजविंदर को शनिवार छह अप्रैल को उक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। उस पर नकली बंदूक की मदद से डकैती करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल राजविंदर अभी पुलिस की हिरासत में है और छह मई को इसे आइलवर्थ क्राउन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button