भारत ने वैश्विक मंच पर किया महिला सशक्तिकरण का नेतृत्व, संयुक्त राष्ट्र ने की तारीफ

महिला सशक्तिकरण को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। न्यूयॉर्क स्थित भारतीयों के स्थाई मिशन द्वारा बताया गया कि न्यूयॉर्क में महिलाओं की स्थिति पर 68वें आयोग में भारत द्वारा मजबूत पक्ष रखा गया।

रुचिरा कंबोज ने रखा मजबूत पक्ष
महिला सशक्तिकरण को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। न्यूयॉर्क स्थित भारतीयों के स्थाई मिशन द्वारा बताया गया कि न्यूयॉर्क में महिलाओं की स्थिति पर 68वें आयोग में भारत द्वारा अपना पक्ष रखा गया।

भारत ने की सशक्त पहल
न्यूयॉर्क स्थित भारतीयों के स्थायी मिशन द्वारा ट्वीट किया गया कि न्यूयॉर्क में महिलाओं की स्थिति पर 68वें आयोग में भारत ने प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। भारत द्वारा पैनल में अपने विचार रखे गए और सशक्त पहल की गई। इस वैश्विक मंच पर भारत ने लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण का नेतृत्व किया। आगे बताया गया है कि इस बार भारत द्वारा लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण पर प्रस्तुति दी गई। इस तरह भारत ने महिला सशक्तिकरण को लेकर वैश्विक मंच पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button