बॉबी से लेकर दीवाना तक, ये हैं ऋषि कपूर की दस दमदार फिल्में जिनके किरदार आज भी हैं फैंस को याद

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर आज से तीन साल पहले ठीक आज ही के दिन इस दुनिया को छोड़ कर चले गए थे। आज ऋषि कपूर की तीसरी पुण्यतिथि है। आइए हम आपको ऋषि कपूर की उन दस फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से वे आज भी दर्शकों के जहन में जिंदा है। उनके फैंस आज भी उनकी पुरानी फिल्मों के दीवाने हैं और उन्हें शौक से देखते हैं।

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को सदाबहार हीरो के नाम से भी लोग जानते हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में लवर ब्यॉय से लेकर गुस्सैल पिता तक के किरदारों को दिल से निभाया है। फिल्म ‘बॉबी’ में वे एक मासूम प्रेमी की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म से ऋषि कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया ने भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।दर्शको को आज भी ऋषि कपूर का ‘बॉबी’ वाला किरदार याद है।

ऋषि कपूर को आज भी उनकी फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ के लिए लोग याद करते हैं। 7 मई 1977 को रिलीज हुई यह फिल्म भी ऋषि कपूर की सुपर हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में ऋषि कपूर ‘अकबर’ के किरदार में दिखाई दिए थे और उनके साथ इस फिल्म में नीतू कपूर नजर आई थीं। इस साल ऋषि कपूर की एक और फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम ‘हम किसी से कम नहीं’ है। इस फिल्म का निर्देशन नासिर हुसैन ने किया था। दर्शक आज भी उनकी इस फिल्म के दीवाने हैं।

ऋषि कपूर अपनी हर फिल्म में अलग किरदार निभाते दिखे। साल 1969 में आई ऋषि कपूर की फिल्म ‘सरगम’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वे जयाप्रदा के साथ नजर आए थे। इसके गाने आज भी दर्शकों के दिमाग में छाए हुए हैं। ऋषि कपूर ने इस फिल्म में एक प्रेमी की भूमिका अदा की थी। इसके बाद ऋषि कपूर अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के साथ ‘नसीब’ फिल्म में दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था।

ऋषि कपूर की फिल्मों की बात अधूरी रह जाएगी अगर उनकी और पद्मिनी कोल्हापुरी स्टारर फिल्म ‘प्रेम रोग’ के बारे में बात नहीं की जाए। साल 1982 में रिलीज इस फिल्म ने ऋषि कपूर को बतौर अभिनेता एक अलग पहचान दिलवाने में कामयाब रही। इसी साल ऋषि कपूर की एक और फिल्म ‘कुली’ भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वे एक बार फिर से अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे।

ऋषि कपूर इन फिल्मों के अलावा ‘नगीना’ में श्रीदेवी के साथ नजर आए थे। दर्शकों को ऋषि कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी काफी पसंद आई थी। ‘नगीना’ के अलावा ऋषि कपूर ने ‘चांदनी’ फिल्म में भी श्री देवी के साथ काम किया था। इन दोनों फिल्मों में वे एक प्रेमी की भूमिका में नजर आए थे। वहीं ‘दामिनी’ और ‘दीवाना’ जैसी फिल्मों में वे जटिल किरदार निभाते दिखे थे। ‘बोल राधा बोल’ में ऋषि कपूर ने डबल रोल निभाया था और दर्शकों को आज भी उनकी यह फिल्म काफी पसंद है। ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर उनकी इन दस फिल्मों को देखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button