ईशा अंबानी के साथ अपनी दोस्ती पर आलिया ने की बात, कुछ ही दिनों के अंतर में दोनों बनी थीं मां

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में शामिल हुई थीं। इसे बाद आलिया ने हाल ही में एक बातचीत में ईशा अंबानी के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की। ईशा और आलिया बिजनेस पार्टनर भी हैं। ईशा के रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने 2023 में आलिया के ब्रांड एड-ए-मम्मा में 51 फीसदी की साझेदारी ली थी।

आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद नवंबर 2022 में दोनों ने अपने पहले बच्चे राह कपूर का स्वागत किया था। ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल ने 19 नवंबर 2022 को अपने जुड़वां बच्चों, बेटी आदिया और बेटे कृष्णा का स्वागत किया था। हाल ही में आलिया ने ईशा के साथ अपने इक्वेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे बेहद खुशी है कि हमें रिलायंस के साथ साझेदारी मिली।’

तारक मेहता की बबीता जी ने की टप्पू से सगाई!
उन्होंने कहा, ‘ईशा अंबानी और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों ने एक ही समय में बच्चों को जन्म दिया। मेरी बेटी राहा और उनके जुड़वां बच्चों में लगभग एक सप्ताह का अंतर है। इसलिए यह सब भी उसी समय अचानक से हुआ, ऐसे जैसे हम दोनों मां हैं।’

उन्होंने कहा, ‘अब एक ब्रांड के रूप में एड-ए-मम्मा पर मेरे लिए बहुत व्यक्तिगत था। यह सिर्फ बिजनेस के रूप में देखने से ज्यादा, मेरे अंदर से इसके लिए भाव आने जैसा था। इसलिए ये सब बहुत खूबसूरती से हुआ। सच में मां बनने से मेरे लिए सब कुछ बेहतर हो गया है।’

रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल शाखा रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) के रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने सितंबर 2023 में आलिया भट्ट की एड-ए-मम्मा में साझेदारी की थी। इस साझेदारी के बाद ब्रांड को कई रूप से विकसित होते देखा जा रहा है। गौरतलब है कि एड-ए-मम्मा की स्थापना 2020 में आलिया भट्ट द्वारा की गई थी। यह बच्चों के लिए किफायती दरों में अच्छे कपड़ों के विकल्प प्रदान करने के लिए जाना जाता है। ब्रांड ने 2022 में मातृत्व परिधान भी शामिल किए।

Related Articles

Back to top button