दूसरे एक्टर की खोज में थे निर्माता, फिर विन डीजल के नाम पर मुहर; ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ से किया कमाल

हॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय एक्शन हीरो में अगर किसी का नाम आता है, तो वो हैं विन डीजल। अभिनेता ने ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ और ‘ट्रिपल एक्स’ फ्रेंचाइज की फिल्मों के जरिए भारतीय फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। विन डीजल को उनके अनोखे लुक्स और पर्सनालिटी की वजह से एक खास उपलब्धि मिली, जो उन्हें सबसे अलग बनाता है। अभिनेता आज 18 जुलाई को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस जश्न के मौके पर हम जानेंगे एक्टर के जीवन और फिल्मों से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में। आइए जानते हैं…

डॉमिनिक टोरेटो की भूमिका से छाए विन डीजल
2001 का वो साल, जब विन डीजल को ‘फास्ट एंड द फ्यूरियस’ फिल्म में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में अभिनेता ने ‘डॉमिनिक टोरेटो’ की भूमिका निभाई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई और अभिनेता एक ग्लोबल स्टार के रूप में पहचाने जाने लगे। उनकी पर्सनालिटी और अदाकारी ने भारतीयों को भी अपना दीवना बना लिया। फिल्म में विन डीजल की शानदार एक्टिंग का ही परिणाम है कि आज ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइज के 10 भाग रिलीज हो चुके हैं। सभी ने एक रिकॉर्ड स्थापित करने का काम किया है।

‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फिल्म से जुड़े किस्से
हॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजों में ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ का नाम आता है। इसे लेकर कई किस्से हैं। आपको बताते चलें कि पहले भाग में दिखाया जाता है कि विन डीजल और मिशेल रोड्रिग्ज एक-दूसरे को डेट करते हैं। हालांकि, उस समय दोनों रियल लाइफ में भी डेट कर रहे थे। इस वजह से सीन को शानदार तरीके से शूट किया जा सका। फिल्म में रेस वॉर्स के दौरान 1,500 से अधिक कारें शामिल थीं। वहीं फिल्म के पहले भाग में अभिनेता को 24 साल का बताया गया था। हकीकत में, वो उस समय फिल्माए गए रोल से 10 साल बड़े थे। इसके अलावा एक और किस्सा है कि एक समय फिल्म मेकर्स विन डीजल की जगह कॉलिन फैरेल को डोमिनिक की भूमिका में लेने की कोशिश कर रहे थे। अंत में विन डीजल का नाम ही फाइनल हुआ।

दीपिका पादुकोण के साथ भी किया काम
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण विन डीजल के साथ उनकी फिल्म में नजर आ चुकी हैं। विन डीजल एक्ट्रेस के साथ ‘एक्स एक्स एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में काम कर चुके हैं। फिल्म में अभिनेता ने जेंडर केज की भूमिका निभाई है।

इन किरदारों से जाने जाते हैं विन डीजल
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइज में डोमिनिक टोरेटो के किरदार के अलावा भी उन्हें कई किरदारों से पहचाना जाता है।

गाडियों के शौकीन हैं विन डीजल
विन डीजल ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फिल्म की ही तरह रियल लाइफ में भी रफ्तार के शौकीन हैं। अभिनेता के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। उनके पास बीएमडब्ल्यू और ऑडी से लेकर 1993 Mazda RX7 तक हैं। ये ऐसी कारें हैं जो अपनी रफ्तार के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा अभिनेता के पास 1970 Dodge Charge RT भी है, जो काफी स्पेशल मानी जाती है।

Related Articles

Back to top button