देश में 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए इन सर्वे के मुताबिक देश में अगर आज चुनाव होते हैं, तो एनडीए को फिर से स्पष्ट बहुमत मिलना तय है जबकि कांग्रेस की सीटों में भी 2014 की तुलना में इजाफा होगा। यही नहीं दक्षिण भारत में कांग्रेस भाजपा को पटखनी भी दे सकती है।
लोकप्रियता के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी भी सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि गुजरात चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता भी बढ़ी है। इसके बावजूद देश की अधिकतर जनता मोदी को ही बेहतर प्रधानमंत्री मान रही है। दूसरे नंबर पर राहुल गांधी हैं जबकि चार फीसदी लोग प्रियंका गांधी को और तीन प्रतिशत लोग पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी प्रधानमंत्री बनाने के पक्षधर हैं।
अरुण जेटली सबसे बेहतर मंत्री
आज तक के सर्वे में मोदी सरकार में सबसे बेहतर मंत्री की बात करें तो 26 फीसदी लोग अरुण जेटली को सबसे बेहतर मंत्री मानते हैं। इसके बाद 24 फीसदी के साथ राजनाथ दूसरे स्थान पर हैं। 23 फीसदी के साथ सुषमा स्वराज सबसे बेहतर मंत्री हैं जबकि 18 फीसदी लोगों ने नितिन गडकरी को बेहतर मंत्री बताया है।
महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा:
सर्वे में सरकार की सफलता और विफलता पर अपनी राय रखते हुए लोगों ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई रोकने और बेरोजगारी से निपटने में विफल रही। 23 फीसदी लोगों का कहना है कि मंहगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार विफल रही जबकि 22 फीसदी लोगों कहना है कि मोदी सरकार बेरोजगारी से निपटने में भी नाकाम रही। 15 फीसदी लोग किसान आत्महत्या रोकने में मोदी सरकार को विफल मान रहे हैं।
स्वच्छता अभियान और कालाधन के खिलाफ कार्रवाई बड़ी उपलब्धि
–17% लोगों की नजर में स्वच्छ भारत अभियान सबसे बड़ी उपलब्धि
–17% लोगों का मानना है कि कालेधन के खिलाफ अभियान सफल रहा
–14 % लोगों ने मोदी सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बताया
–14 % की नजर में नोटबंदी तो 11% की नजर में जीएसटी बड़ी उपलब्धि
गुजरात चुनाव के बाद राहुल की लोकप्रियता बढ़ी
गुजरात चुनाव से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी हुई है। नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की लोकप्रियता का अंतर 24 फीसदी कम हुआ है। इसके अलावा दक्षिण भारत और मुस्लिम बहुल इलाकों में आज भी इंदिरा गांधी ही सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
देशभर के लोगों ने अपनी राय रखी :
एबीपी ने सीएसडीएस-लोकनीति के साथ मिलकर 7 से 20 जनवरी के बीच सर्वे किया। आज तक ने 30 दिसंबर, 2017 से 9 जनवरी, 2018 के बीच ‘केएआरवीवाई’ के साथ मिलकर सर्वे किया।
——————
प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी
एबीपी
- 37% लोगों की पहली पसंद नरेंद्र मोदी
- 20 % लोग राहुल को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं
- आज तक
- 53% की नजर में नरेंद्र मोदी बेहतर प्रधानमंत्री
- 22% लोगों का मानना है कि राहुल बेहतर प्रधानमंत्री साबित हो सकते हैं
- 4% लोग प्रियंका गांधी को भी अच्छा प्रधानमंत्री मानते हैं
- 3% लोगों की नजर में ममता बनर्जी भी बेहतर प्रधानमंत्री हो सकती हैं
आजादी के बाद सबसे बेहतर प्रधानमंत्री
आज तक
- 28% का मानना मोदी देश के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री
- 20% लोगों ने इंदिरा गांधी को सबसे बेहतर प्रधानमंत्री बताया
- 10% लोगों की नजर में अटल बिहारी वाजपेयी बेहतर
मोदी का कामकाज
एबीपी
- 51 % लोग प्रधानमंत्री के कामकाज से संतुष्ट
- 40 % मोदी के काम से असंतुष्ट
- 9 % लोगों ने इस संबंध में कोई पता नहीं कहा
- 64% लोग सरकार के काम से संतुष्ट थे मई, 2017 में
- आज तक
- 61% लोगों ने मोदी का कामकाज अच्छा बताया
- 25% ने मोदी के काम को औसत बताया
- 13% लोगों को मोदी सरकार का काम पसंद नहीं आया
अगर देश में आज चुनाव हुए तो
आज तक
- 40% वोट एनडीए को मिलने का अनुमान
- 27% वोट यूपीए को मिल सकते हैं
- 33% वोट पर अन्य पार्टियों का कब्जा
- 309 सीटें मिल सकती हैं एनडीए को
- 102 सीटें मिलेंगी यूपीए को
- 132 सीटें अन्य पार्टियों के उम्मीदवार जीत सकते हैं
एबीपी
- 301 सीटें मिल सकती हैं एनडीए को
- 127 सीटें मिलेंगी यूपीए को
- 115 सीटें अन्य पार्टियों के उम्मीदवार जीत सकते हैं
दक्षिण में कांग्रेस तो बाकी जगह भाजपा आगे
एबीपी
कुल सीट भाजपा कांग्रेस अन्य
पूर्व 142 72 18 52
पश्चिम-मध्य 118 84 33 01
उत्तर 151 111 13 27
दक्षिण 132 34 63 35
कहां कितना वोट प्रतिशत
भाजपा(%) कांग्रेस (%) अन्य (%)
पूर्व 43 43 36
दक्षिण 25 39 36