इटली में शादी, फिनलैंड में हनीमून, दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन फिर साउथ अफ्रीका में हसबैंड विराट के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंट करने के बाद अब अनुष्का शर्मा वापस मुंबई लौट आई है। बी-टाउन पहुंचते ही उनके प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म ‘परी’ का टीजर भी रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अनुष्का एक चुड़ैल के किरदार में नजर आ आएंगी।
टीजर में अनुष्का का लुक इतना डरावना है कि शायद आपके रोंगटे भी खड़े हो जाए।19 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत में अनुष्का का क्लोजअप दिखाया गया है। शुरुआत में अनुष्का का चेहरा काफी मासूम दिखता है। मगर वीडियो के आगे बढ़ते ही चेहरा खतरनाक हो जाता है। देखते ही देखते ही मासूम हसीं चेहरे पर ढ़ेर सारे चोट के निशान नजर आ जाते हैं। फिल्म पहले 9 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। मगर अब इस टीजर के साथ-साथ फिल्म की नई रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।