हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले साल दिसंबर में जिस बाइक की झलक दिखाई थी उसे लॉन्च कर दिया है। हीरो ने भारत में नई 125cc बाइक सुपर स्प्लेंडर को लॉन्च किया है। इस बाइक की खास बात यह है कि इसमें i3S तकनीक लगी है। यह तकनीक फ्यूल बचाती है।
i3S तकनीक से लैस बाइक जब रेडलाइट या कही भी 5 सेकंड के लिए रूकती है (न्यूट्रल में) तक इंजन अपने आप बंद हो जाता है फायदे और केवल क्लच प्रेस करने से इंजन स्टार्ट होता है। हीरो की इस बाइक का मुकाबला होंडा की शाइन 125 से होगा। दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 57,190 रुपए रखी है।
इंजन- बाइक में पुराना 124.7 सीसी का 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है, जोकि 11.4PS की ताकत 75000 rpm पर देता है। जबकि 11 न्यूटन मीटर टॉर्क 6,000 rpm पर देता है। बाइक में 4 स्पीड गियर दिए गए हैं। बाइक की टॉप स्पीड 94 kmph है।
फीचर्स- नई सुपर स्प्लेंडर 125 का लुक्स सिंपल है। इसमें क्रोम फिनिश मफलर,स्लीक टेल लाइट, सिल्वर फिनिश साइड कवर, मॉडर्न ग्राफिक्स और नए हेडलैंप शामिल हैं साथ ही बाइक में नए कलर्स भी मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।