मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा में पार्टी की ऐतिहासिक जीत और मेघालय व नगालैंड में बेहतर प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया है।

उन्होंने शनिवार को ट्वीट में कहा कि केंद्र सरकार के बेहतर काम और पूर्वोत्तर के विकास पर ध्यान के कारण इन राज्यों में लोगों का भाजपा पर भरोसा बढ़ा। लोगों ने समर्थन दिया। साथ ही दावा किया कि जीत का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। लोगों को भाजपा की नीतियों पर पूरा विश्वास है। वे जानते हैं कि भाजपा ही ईमानदारी से उनके कल्याण व विकास का ख्याल रख सकती है।
योगी ने यह भी कहा कि पहली बार केंद्र की किसी सरकार ने पूर्वोत्तर में विकास किया। असम, मणिपुर के बाद अब त्रिपुरा की जीत यह साबित करती है कि लोगों में भरोसा है कि भाजपा ही ईमानदारी से देश का विकास करना चाहती है। त्रिपुरा में जबर्दस्त जीत के साथ मेघालय और नगालैंड में भी भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक है।
Loading...